बेऊर जेल में छापेमारी, ज्वेलरी लूट कांड में 40 अपराधी रिमांड पर!

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
दानापुर के खगौल इलाके में लाखों रुपये की ज्वेलरी लूट मामले में पटना पुलिस ने बेऊर जेल में बड़ी छापेमारी की। पुलिस को शक है कि इस लूटकांड में कुछ कुख्यात अपराधियों का हाथ हो सकता है, जिसके चलते 40 से अधिक अपराधियों से गहन पूछताछ की गई। यह पूरा मामला दानापुर के खगौल इलाके का बताया जा रहा है। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी में एक-एक वार्ड की बारीकी से तलाशी ली गई। कुख्यात अपराधियों के वार्ड को खंगाला गया, ताकि कोई भी सुराग हाथ लग सके।

पुलिस ने उन अपराधियों से भी पूछताछ की, जो पहले सोना लूट कांड में शामिल रह चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर के ज्वेलरी हाउस में हुई लूट से जुड़े अहम सुरागों की तलाश में पुलिस बेऊर जेल पहुंची थी। इस दौरान कई कैदियों से पूछताछ की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस इस मामले में पूरी सतर्कता बरत रही है और जल्द ही इस लूटकांड से जुड़े नए खुलासे हो सकते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article