तेजस्वी यादव के बीपीएससी पत्र पर बिहार सरकार की मंत्री शीला का बड़ा बयान

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: तेजस्वी यादव द्वारा बीपीएससी में नॉर्मलाइजेशन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे गए पत्र पर बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है, जिससे छात्रों को काफी लाभ हुआ है। बीएससी हो या यूपीएससी, कमजोर वर्ग के लोग अक्सर परीक्षा पूरी नहीं कर पाते थे। पीटी में तो वह पास हो जाते थे, लेकिन मेंस परीक्षा बहुत कठिन होती थी, जिससे उन्हें उचित किताबें खरीदने और अध्ययन करने में मुश्किल होती थी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बीपीएससी पीटी को पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 50,000 रुपये की राशि की व्यवस्था की गई है, जबकि यूपीएससी में एक लाख रुपये की व्यवस्था करना अपने आप में एक बड़ी क्रांति है।

बता दे कि तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसमें नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सर्वर डाउन होने के कारण हजारों अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए। इसके अलावा, उन्होंने नॉर्मलाइजेशन के विषय पर सरकार से स्पष्ट नीति अपनाने की अपील की है। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि परीक्षा पुराने पैटर्न के अनुसार एक दिन में एक शिफ्ट और एक पेपर के रूप में आयोजित की जाए, ताकि कोई भी पेपर लीक न हो।

वहीं नीतीश कुमार की यात्रा पर 225 करोड़ रुपये खर्च होने के मुद्दे पर तेजस्वी यादव द्वारा उठाए गए सवालों पर मंत्री शीला मंडल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “क्या तेजस्वी यादव महिला विरोधी हैं? वह घूम रहे हैं और समझ नहीं पा रहे हैं। हर किसी को बोलने की स्वतंत्रता है। आज भी बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्नेह रखती है।”

Share This Article