पटना के रेलवे अस्पताल में लगी आग, मची अफरा-तफरी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार की राजधानी पटना के  करबिगहिया के रेलवे अस्पताल में अहले सुबह आग लग गई है. यह आग अस्पताल के पहले तल्ले पर लगी तो अस्पताल में  अफरा-तफरी मच गई. आग को देख कर लोग इधर-उधर भागने लगे. अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया.  इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. आशंका जताई जा रही है कि यह आग शॉट सर्किट की वजह से लगी है.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

Share This Article