सिटी पोस्ट लाइव
बोकारो : झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-4. बोकारो परिसर में 19वीं राज्य स्तरीय पलिस शटिंग प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह के अवसर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० एस माईकल राज , पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो उपस्थित रहे। श्री मुकेश कुमार , संगठन सचिव सह-समादेष्टा, बोकारों द्वारा इस अवसर पर स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। उनके द्वारा बताया कि यह प्रतियोगिता दिनांक 11.12.2024 से दिनांक-13.12.2024 तक झा०स०पु०-4, बोकारो फायरिंग बट पर कराया गया इस प्रतियोगिता में 1. झा०स०पु०, क्षेत्र 2. कोयला क्षेत्र, बोकारो 3. कोल्हान क्षेत्र, चाईबासा 4. पलामू क्षेत्र, पलामू 5. उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र, हजारीबाग 6. दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, राँची 7. संथाल परगना क्षेत्र, दुमका एवं 8. झारखण्ड जगुआर / अपराध अनुसंधान विभाग / रेल विशेष शाखा क्षेत्र की कूल 08 टीमे भाग ले रही है, जिसमें लगभग 148 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन गुब्बारा उड़ाकर कर किया.वही मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि इन प्रतियोगिता के दौरान पुलिसकर्मी का अच्छे प्रदर्शन करने से ड्यूटी के दौरान भी उग्रवादियो एवं आसामाजिक तत्वों से निपटने में काफी सहायता मिलेगी। इस प्रतियोगिता में 5.56 एम०एम० इन्सास रायफल, 9 एम०एम० रिवाल्वर / पिस्टल तथा 9 एम०एम० कारबाईन से विभिन्न पोजिशनों से प्रतियोगिता करायी जायेगी। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी आॅल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह के अवसर पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी की सूची नि डॉ० माईकल राज एस, पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो । सुरेन्द्र कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोयला क्षेत्र, बोकारो। मनोज स्वर्गियारी , पुलिस अधीक्षक, बोकारो । नितिन कुमार त्यागी, समादेष्टा, सीआईएसएफ, बोकारो। रजनीश कुमार, डीएफओ, बोकारो जितेन्द्र कुमार सिंह, समादेष्टा, सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक। ओम प्रकाश दास, परिचारी प्रवर, राँची। परनव कुमार, परिचारी प्रवर, बोकारो। प्रदीप उराँव, पुलिस उपाधीक्षक, चाईबासा। अरविन्द कुमार, अनुमण्ड पुलिस पदाधिकारी, बरवाडीह। चन्दन कुमार बत्स, पुलिस उपाधीक्षक, रामगढ़। इकुड डुंगडुंग, पुलिस उपाधीक्षक, दुमका। आर० के० तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, राँची। सतीश चन्द्र झा, पुलिस उपाधीक्षक, झा०स०पु०-3, धनबाद। आलोक रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, बोकारो । पतरस बरवा, पुलिस उपाधीक्षक, झा०स०पु० – 4, बोकारो । राजवल्लभ पासवान, पुलिस उपाधीक्षक, रा०औ०सु०बल, बोकारो उपस्थित थे।