जज्बे को सलाम! घायल होकर भी मैदान में डटे पंत, इंग्लिश ओपनर से हुई शतकीय साझेदारी…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर के ओवल ट्रैफर्ड ग्रांउड में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 358 रन पर सिमट गई। वहीं, इंग्लैंड के ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। जो रूट और ओली पॉप क्रीज पर खड़े हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मैंच की बात करें तो दूसरे दिन भारत 264 रन के आगे खेलना शुरू किया। टीम इंडिया अपना अंतिम 6 विकेट महज 94 रन पर ही गंवा दिए। ऋषभ पंत लड़खड़ाते हुए मैदान पर बैटिंग करने आए और जुझारू पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पंत को 54 रन के स्कोर पर आर्चर ने बोल्ड कर दिया। उसके अलावा शार्दूल ने 41 रन, सुंदर ने 27 रन और जडेजा ने 20 रन का योगदान दिया। जिसके कारण टीम का स्कोर 358 रन तक पहुंच पाया। वहीं इंग्लैंड के तरफ से कप्तान स्टोक्स 5 विकेट चटकाए और आर्चर को 3 विकेट मिला। वोक्स और डॉसन को 1-1 विकेट मिला। दूसरे दिन के दूसरे सेशन में इंग्लैंड ने अपनी पारी की शुरूआत की। क्रॉली 84 और डकेट 94 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इन दोनों के बीच 166 रनों की शानदार पार्टनरशिप हुई। इंग्लैंड फिलहाल अभी भारत से 133 रन पीछे है।

दोनों टीमें:-
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स।

Share This Article