PKL-11: शानदार जीत के साथ सीजन से विदा हुए पुनेरी पल्टन, तमिल थलाइवाज को 10 अंकों से हराया

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पुणे। पुनेरी पल्टन ने सोमवार को बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 130वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 42-32 के अंतर से मात देकर सीजन का अंत जीत के साथ किया। पल्टन ने 22 मैचों में अपनी 9वीं जीत हासिल की, जबकि थलाइवाज को 13वीं हार झेलनी पड़ी, जिससे उनका सफर समाप्त हो गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
शानदार जीत के साथ सीजन से विदा हुए पुनेरी पल्टन, तमिल थलाइवाज को 10 अंकों से हराया

इस मुकाबले में पल्टन के मजबूत डिफेंस ने 21 अंक जुटाकर अहम भूमिका निभाई। थलाइवाज का डिफेंस भी 17 अंक लेकर बेहतर प्रदर्शन कर सका, लेकिन दो बार ऑलआउट होना और अंतिम मिनट में मिले सुपर टैकल्स ने उनकी कोशिशों पर पानी फेर दिया। पल्टन के लिए आर्यवर्धन ने 10 अंक, अजीत ने 7, गौरव ने 5 और संकेत, अमन, तथा अली हादी ने 4-4 अंक जोड़े।

शानदार जीत के साथ सीजन से विदा हुए पुनेरी पल्टन, तमिल थलाइवाज को 10 अंकों से हराया

शुरुआत में पल्टन का दबदबा

अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे पल्टन ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और तीन मिनट में 5-3 की बढ़त बनाकर थलाइवाज को सुपर टैकल की स्थिति में धकेल दिया। इसके बाद पल्टन ने पहला ऑलआउट करते हुए 10-6 की बढ़त बनाई। आर्यवर्धन ने मल्टीप्वाइंटर रेड कर स्कोर को और मजबूत किया।

आर्यवर्धन का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने तीन अंकों की रेड लगाते हुए थलाइवाज को दूसरी बार ऑलआउट के कगार पर पहुंचा दिया। डिफेंस ने इस मौके को भुनाते हुए स्कोर 20-7 कर दिया। इसके बाद अजीत ने मल्टीप्वाइंटर रेड लगाई और पल्टन ने 22-7 की मजबूत बढ़त बना ली।

शानदार जीत के साथ सीजन से विदा हुए पुनेरी पल्टन, तमिल थलाइवाज को 10 अंकों से हराया

थलाइवाज की वापसी की कोशिश

थलाइवाज ने इसके बाद खेल में सुधार किया और आर्यवर्धन को दो बार शिकार बनाया। हालांकि, पल्टन ने 28-13 के स्कोर के साथ हाफटाइम तक बढ़त बनाए रखी। शुरुआती 20 मिनट में थलाइवाज ने 13 असफल टैकल किए, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ।

हाफटाइम के बाद बस्तामी ने आर्यवर्धन को लपककर थलाइवाज के लिए कुछ अंक जुटाए। सचिन के बोनस और बस्तामी के बेहतरीन टैकल ने स्कोर 17-30 कर दिया। थलाइवाज के डिफेंस ने आर्यवर्धन को चौथी बार रोका, लेकिन टीम लगातार अंतर कम करने में नाकाम रही।

शानदार जीत के साथ सीजन से विदा हुए पुनेरी पल्टन, तमिल थलाइवाज को 10 अंकों से हराया

पल्टन की निर्णायक बढ़त

पल्टन ने अंतिम 10 मिनट में मजबूत पकड़ बनाई और लगातार अंक जुटाते हुए 34-20 की बढ़त बना ली। आर्यवर्धन ने अपना सुपर-10 पूरा किया, लेकिन थलाइवाज की ओर से कोई खास जवाबी कार्रवाई देखने को नहीं मिली।

अंतिम ढाई मिनट में थलाइवाज ने अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन अली हादी के लगातार दो सुपर टैकल ने उनकी उम्मीदों को खत्म कर दिया। इस जीत के साथ पल्टन ने घर में सीजन का अंत यादगार बना दिया, जबकि थलाइवाज ने संघर्ष करते हुए सीजन को अलविदा कहा।

शानदार जीत के साथ सीजन से विदा हुए पुनेरी पल्टन, तमिल थलाइवाज को 10 अंकों से हराया
क्रमांकटीमखेलजीतहारड्रॉअंक
1दबंग दिल्ली केसी22136374
2हरियाणा स्टीलर्स22147175
3पुनेरी पल्टन22911255
4तमिल थलाइवाज22913050
5गुजरात जाएंट्स22813148
Share This Article