जेसीआई रांची उड़ान ने बी-टू-बी का किया आयोजन

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
रांची ।
सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान की ओर से सोमवार को कांके रोड विद्यापति नगर स्थित ए-स्क्वायर क्लब में बी-टू-बी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदधारियों एवं अन्य सदस्यों ने पिकनिक व खेलकूद का भी आनंद उठाया। मौके पर जेसीआई रांची उड़ान की पूर्व अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने कहा कि नए वर्ष 2025 के आगमन और पुराने साल 2024 की विदाई के अवसर पर संस्था द्वारा B2B कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें जेसीआई रांची उड़ान से जुड़ी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। पिकनिक में लजीज व्यंजन का भी लुत्फ उठाया। तंबोला, क्रिकेट आदि खेल का आनन्द उठाया। इस अवसर पर पुराने साल के अनुभवों से सीख लेते हुए नए वर्ष में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की अपील की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष ट्विंकल छावनिका, सचिव अदिति मेवाड़ा सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में काफी संख्या में जेसीआई रांची उड़ान से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article