बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर: सड़क पार कर रही महिला की हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बेगूसराय जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के सुशील नगर के पास एनएच-31 से सामने आया है, जहां सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान रामबिलास तांती की 50 वर्षीय पत्नी बिमल देवी के रूप में हुई है, जो सुशील नगर वार्ड संख्या 7 की निवासी थीं। हादसा बीती शाम उस वक्त हुआ जब बिमल देवी सड़क पार कर रही थीं। उसी समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और घायल अवस्था में उन्हें पास के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां रात में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मृतका के देवर दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बिमल देवी को इलाज के लिए लेकर भागे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article