विद्यालय एवं कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
साहिबगंज ।
सड़क सुरक्षा माह 2025 के उपलक्ष में आज साहिबगंज जिले के सभी प्रमुख विद्यालयों में सड़क सुरक्षा स्कूल/कॉलेज जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया एवं सड़क सुरक्षा पैदल रैली का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साहिबगंज जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का आयोजन किया गया है।

साहिबगंज जिले के प्रमुख विद्यालय, कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर क्विज प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बोरियो प्रखंड के राजकीयकृत प्लस टू उच्य विद्यालय में सड़क सुरक्षा स्कूल जागरूकता कार्यक्रम के साथ पैदल रैली बोरियो प्रखंड में निकला गया।सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई साथ ही सड़क सुरक्षा का सपथ दिलाया गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सभी बच्चों को यह हिदायत दी गई की सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करें स्कूल आते समय आपके परिजनों को हेलमेट सीट बेल्ट लगाने को निश्चित तौर से कहे, अपने परिजनों को नशे की हालत में वाहन ना चलाने को कहे। साथी स्कूल बस अथवा टोटो आॅटो में विद्यालय आते समय अपने हाथ पांव या सर को वाहन के बाहर ना करें सुरक्षा नियमों का पालन करें एक आदर्श जागरुक एवं नेक विद्यार्थी बनकर देश का भविष्य बने। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता, क्विज एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया।

Share This Article