मुजफ्फरपुर के राघव का ‘मिशन यूपीएससी’ सफल: तीसरे प्रयास में बने देश के चौथे टॉपर…

Ritu Raj

UPSC ने वर्ष 2025 की सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुल 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री (चित्तौड़गढ़) ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में नाम रोशन किया है। बता दें कि अभ्यर्थी अपना विस्तृत रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

बिहार का दबदबा: टॉप-10 में दो नाम
राघव झुनझुनवाला (AIR 4): मुजफ्फरपुर के सरैयागंज के रहने वाले राघव ने अपने तीसरे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने मुजफ्फरपुर के DPS से शुरुआती पढ़ाई के बाद दिल्ली के प्रतिष्ठित ‘श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स’ (SRCC) से स्नातक किया।
उज्जवल प्रियांक (AIR 10): पटना के रहने वाले उज्जवल ने देशभर में 10वां स्थान प्राप्त कर राज्य का मान बढ़ाया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रमुख सफल अभ्यर्थी और उनकी प्रेरक कहानियाँ;
यशस्वी राजवर्धन (AIR 11): सारण जिले के यशस्वी ने 11वीं रैंक प्राप्त की है।
इशित्व आनंद (AIR 50): पटना (बाढ़) के रहने वाले इशित्व के पिता प्राइवेट स्कूल चलाते हैं और माँ RPF में सब-इंस्पेक्टर हैं।
आयुष कुमार (AIR 143): समस्तीपुर के ताजपुर के रहने वाले आयुष एक सामान्य किराना दुकानदार के बेटे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से यह सफलता पाई।
आकांक्षा सिंह (AIR 301): रणवीर सेना के पूर्व प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती और इंदु भूषण सिंह की बेटी आकांक्षा सिंह ने भी 301वीं रैंक के साथ परीक्षा पास की है।

मुजफ्फरपुर में जश्न का माहौल;
चौथी रैंक हासिल करने वाले राघव झुनझुनवाला के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। राघव ने अपनी सफलता का श्रेय अनुशासन और निरंतरता को दिया है। उनके परिजनों के अनुसार, राघव बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहे हैं।

Share This Article