मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज स्थगित, स्वास्थ्य कारणों से यात्रा में बदलाव

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज स्थगित कर दी गई है। वे आज पूर्णिया जाने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य में अचानक आई खराबी के कारण उनकी यात्रा को टाल दिया गया। कल गांधी मैदान से कार्यक्रम समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री को सर्दी-जुकाम और हल्का बुखार महसूस हुआ था। उनके स्वास्थ्य में सामान्य खराबी देखी गई है, जिसके कारण रविवार के सभी कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिए गए। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कैबिनेट विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, तीसरे चरण की प्रगति यात्रा की पूरी तैयारी हो चुकी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 जनवरी को पूर्णिया और 28 जनवरी को कटिहार जाने वाले थे। दोनों रात मधेपुरा में ठहरने के बाद 29 जनवरी को मधेपुरा में कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करने के बाद वे पटना लौटने वाले थे।

लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा में बदलाव किया गया है। वे अब 28 जनवरी को पूर्णिया, 29 जनवरी को कटिहार और 30 जनवरी को मधेपुरा जाएंगे। यात्रा में इस बदलाव से राज्यवासियों में कुछ निराशा का माहौल है, लेकिन सभी मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो, यही सभी की शुभकामनाएं हैं।

कोरोना काल को छोड़कर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त को महादलित टोले पर जाकर सबसे बुजुर्ग व्यक्ति से झंडा फहराते थे और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी करते थे। यह परंपरा 2006 से शुरू हुई थी, लेकिन इस बार, सारी तैयारियों के बावजूद, मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए और उनका कार्यक्रम आखिरी समय में रद्द कर दिया गया।

Share This Article