सिटी पोस्ट लाइव : आईपीएस (IPS) अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपना इस्तीफा मंजूर होने के बाद अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं.दरअसल शिवदीप लांडे ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है- ‘जल्द आपके बीच आ रहा हूं’. वहीं इस पोस्ट के साथ शिवदीप लांडे ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें तीन लाइन दिख रही है. अब ऐसे में एक बार फिर से यह चर्चा शुरू हो गयी शिवदीप लांडे इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब क्या करेंगे.
शिवदीप लांडे के सेकेंड इनिंग को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने शुरू हो चुके हैं. लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिरकार अब सुपर कॉप माने जाने वाले शिवदीप लांडे आगे क्या करने वाले हैं, जहां तक राजनीति के क्षेत्र में जाने की बात है तो आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने पहले ही इस बात का खंडन कर दिया था कि वो राजनीति में नहीं आने वाले हैं.शिवदीप लांडे के इस्तीफे के बाद से ही यह कयास भी शुरू हो गए थे. शिवदीप लांडे ने इस्तीफा देने के बाद से ही जिस तरह से पूर्णिया और आस-पास के इलाकों में ग्रामीण इलाकों का दौरा किया और उनको लेकर फेसबुक पोस्ट शेयर किए उससे एक बात तो पता चलती है कि शिवदीप लांडे आने वाले दिनों सामाजिक कार्यों से जुड़े रहेंगे.