पटना हाईकोर्ट में BPSC परीक्षा मामले की सुनवाई टली

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा को दोबारा कराने के मामले में पटना हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई अब टल गई है। मामले की सुनवाई कर रहे माननीय न्यायाधीश की छुट्टी के कारण अब यह सुनवाई 4 फरवरी को होगी। इससे हजारों अभ्यर्थियों की बेचैनी और बढ़ गई है, जो इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं आज हाईकोर्ट में यह तय किया जाना था कि क्या परीक्षा को दोबारा कराया जाएगा या नहीं। लेकिन सुनवाई टलने की वज़ह से अब सभी की निगाहें 4 फरवरी पर टिकी हैं, जब अदालत इस मामले पर आगे की कार्रवाई करेगी।

बता दें बीपीएससी की परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई होनी थी। लेकिन अब ये सुनवाई चार फरवरी को होगी। अदालत राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के जवाबों की समीक्षा करेगी और दोनों पक्षों की दलीलें सुनेगी। इसके बाद हाईकोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। जबकि, पटना हाईकोर्ट ने पिछले सुनवाई में राज्य सरकार और बीपीएससी को 30 जनवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। आज कोर्ट उन जवाबों की जांच करेगा और आगे की कार्रवाई तय करेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

परीक्षा को दोबारा कराने की अटकलों के बीच हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें पटना हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। कोर्ट ने पहले ही संकेत दिया था कि यदि परीक्षा परिणाम जारी होता है, तो यह न्यायालय के निर्णय से प्रभावित हो सकता है। इस बयान ने उम्मीदवारों की चिंता और उत्सुकता दोनों बढ़ा दी है। परीक्षा की वैधता को लेकर चल रहे विवाद में 4 फरवरी का दिन निर्णायक हो सकता है।

Share This Article