विपक्ष को विकास का अर्थ भी पता है क्या, बोले ललन सिंह

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दिल्ली चुनाव और बजट को लेकर तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव पर कड़ा हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा,”तेजस्वी और उनके पिता को विकास का अर्थ भी पता है क्या! विकास का असली मतलब यह नहीं कि बाढ़ आते ही लालू जी कहें ‘मछली आ रही है’, और रोड बन जाए तो वोट मिल जाए! उन्होंने आगे कहा कि, तेजस्वी पर माता और पिता का असर तो रहेगा ही।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

असली विकास तो ठोस योजनाओं और आर्थिक पैकेज से होता है।” उन्होंने नीतीश कुमार का नया नाम नामांकन कर दिया उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें बाढ़ के समय लोग कुंटलिया बाबा कहते थे। उन्होंने आगे कहा, कुंटालिया बाबा का मतलब यह था कि कुंट ल अनाज, लोगों को खुद से अनाज बटवाते थे। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा,”तेजस्वी यादव को बजट का मतलब केवल जुमलेबाजी नजर आता है क्योंकि उनके शब्दकोश में ‘विकास’ नाम की कोई वस्तुनिष्ठ परिभाषा ही नहीं है।”

दिल्ली में TMC नेताओं द्वारा प्रचार करने पर ललन सिंह ने कहा,”प्रचार करने दीजिए, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।” इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह न केवल विकास के मुद्दे पर स्पष्ट विचार रखते हैं, बल्कि विपक्ष के नेताओं की बातें भी अब बिना रोक-टोक के नहीं जाने देंगे। इस कड़े बयान ने राजनीतिक परिदृश्य में नए सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या वास्तविक विकास केवल चुनावी वादों तक सीमित रह जाएगा या उसमें ठोस काम भी शामिल होगा।

Share This Article