पीएम मोदी का करारा हमला, कहा-बिहार का विकास करता हूं, तो जंगलराज वाले मज़ाक उड़ाते हैं

बिहार में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लाई जाएंगी कई योजनाएं, बढ़ेगा रोज़गार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जब मेरी सरकार बिहार के विकास के लिए फ़ैसले लेती है, बिहार कि किसानों का विकास करने के लिए मखाना बोर्ड बनाती है, तो ये लोग मज़ाक उड़ाते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में कल एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लिए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने काफ़ी कुछ किया है, इसके लिए मैं वित्त मंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पूर्वांचल का सांसद हूं। पूर्वांचल के लोगों ने मुझे सांसद बनाया है।

पूर्वांचल के लोगों ने मुझे प्रधानमंत्री बनाया है। पीएम ने कहा कि दशकों तक जंगलराज के लोगों ने और कांग्रेस के लोगों ने बिहार को नज़रअंदाज़ किया, लेकिन आज एनडीए की सरकार दिन-रात बिहार के लोगों के लिए काम कर रही है। हमने बिहार के लोगों के लिए मखाना बोर्ड बनाया। पीएम ने कहा कि क्या इन्हें पता नहीं है कि मखाना उत्पादन से ज़्यादातर दलित परिवार के लोग बिहार में जुड़े हुए हैं। जब मैं इनका कल्याण करता हूं, तो ये मज़ाक उड़ाते हैं। पीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी संकेत दे डाला कि भविष्य में केंद्र सरकार बिहार के लिए बहुत कुछ करने जा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए कई बड़े काम किए जाएंगे। बिहार में रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। पीएम ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आपदा और कांग्रेस वालों को इससे भी दिकक्त है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बिहार के लोगों के साथ दिल्ली सरकार ने भेदभाव किया। झूठ बोलकर मेरे बिहार के लोगों को दिल्ली से बाहर कर दिया। दिल्ली छोड़ने पर मज़बूर कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों के लिए दिल्ली में छठ पूजा करने तक को मुश्किल बना दिया गया है।

Share This Article