स्वर्ण इंडिया प्रा. लिमिटेड कंपनी का CMD नोएडा से गिरफ्तार,करोड़ों की ठगी का आरोप.

City Post Live

5 करोड़ की ठगी,

सिटी पोस्ट लाइव : स्वर्ण इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जरिये करोड़ों रुपये की ठगी करनेवाली कंपनी के   सीएमडी अनिल कुमार चौधरी को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. पांच करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी अनिल कुमार चौधरी  2018 से फरार चल रहा था. अनिल कुमार चौधरी के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया गया है.दरभंगा के  वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने नोएडा पुलिस के सहयोग से अनिल कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया.

अनिल मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थानाक्षेत्र के मौरनिस्थ गांव का निवासी है. नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि करोड़ों की ठगी मामले में फरार चल रहे कंपनी के सीएमडी अनिल कुमार चौधरी के यूपी स्थित नोएडा में होने की गुप्त सूचना मिली.इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर गठित टीम ने नोएडा पुलिस के सहयोग छापामारी की. उसे दबोच लिया गया.उन्होंने बताया कि मामले में छह नामजद हैं, जबकि एक का नाम अनुसंधान में सामने आया. इसमें सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है. अब न्यायालय में शीघ्र आरोप पत्र समर्पित कर दिया जाएगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कंपनी के सीएमडी अनिल कुमार चौधरी के दिल्ली में होने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने 14 मई 2023 को छापेमारी की थी. इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था.हालांकि, इस दौरान सीएमडी की पत्नी मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थानाक्षेत्र के मौरनिस्थ निवासी सुनीता चौधरी सहित सोनू कुमार चौधरी को दबोच लिया गया.दोनों के पास से कंपनी से संबंधित 26 फाइल, विभिन्न बैंकों के 36 चेक बुक, एक लैपटाप, चार हार्ड डिस्क, 26 पीस मोहर आदि कई कागजात जब्त किए गए थे.

 

about:blank स्वर्ण इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी सहित अन्य कर्मी उत्तर बिहार के कई जिलों का आरोपित है. मामले को लेकर दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी आदि जगहों पर प्राथमिकी दर्ज है.दरभंगा जिले के नगर थाने में रत्नोपट्टी निवासी रंजीत पासवान ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद कई लोगों ने शिकायत की. कंपनी ने लोगों को अधिक ब्याज का प्रलोभन देकर पांच करोड़ से अधिक की ठगी की थी.भुगतान के समय तरह-तरह का बहाना बनाकर सभी आरोपित फरार हो गए थे. स्वर्ण इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मुख्य कार्यालय मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार साहू मार्केट में चल रहा था. जिसका दरभंगा शहर सहित विभिन्न जिलों में शाखा चल रहा था.

Share This Article