Holi 2025: पटना पुलिस की पैनी नजर, फ्लैग मार्च कर दिए ये संकेत
सिटी पोस्ट लाइव : होली और जुम्मे की नमाज एक ही दिन होने के कारण देश भर में पुलिस अलर्ट मोड में है. पटना में भी पुलिस एक्शन में है. बुधवार की रात में पटना की सड़कों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया.बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा है जो लोग होली के रंग में भंग डालने का प्रयास करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. पटना पुलिस की टीम ने बुधवार को आम लोगों के बीच अमन और शांति का मैसेज देने के उदेश्य से विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया. बाइक और पैदल ही पुलिसकर्मी के साथ और अधिकारी भी आज सड़कों पर निकलकर पटना के लोगों का विश्वास जितने का प्रयास किया.
बिहार पुलिस मुख्यालय डीजीपी के आदेश पर पूरे बिहार में फ्लैग मार्च निकाला गया.. फ्लैग मार्च के सहारे बिहार पुलिस जहां आम लोगों का विश्वास जितने का प्रयास किया वहीं अपराधियों को यह संकेत भी दिया कि हरकत किए तो सख्त कार्रवाई होगी.टाऊन एएसपी सुश्री दीक्षा ने बताया कि पटना पुलिस पूरी तरह से एक्शन में है. किसी प्रकार की कोई सूचना मिलने पर हमारी टीम तुरंत पहुंचकर कार्रवाई करेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में होली को लेकर अवैध शराब और होली में हुड़दंग मचाने वालों को लेकर विशेष अभियान शुरु कर रखा है.
जो लोग शांति व्यवस्था अर्थात होली के रंग को भंग करने का प्रयास करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. डीजीपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद और होली का त्योहार है. आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ इसको लोगों को मनाना चाहिए.