बीपीएससी री-एग्जाम: आज हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा को दोबारा कराने की मांग पर आज पटना हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। यह सुनवाई उन याचिकाओं पर होगी, जिनमें परीक्षा में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं और इसे पुनः आयोजित करने की मांग की गई है। हाईकोर्ट में आज राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के काउंटर जवाबों पर सुनवाई होगी। कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलें सुनेगा और तय करेगा कि परीक्षा दोबारा कराई जाए या नहीं। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा प्रक्रिया पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इससे पहले हुई सुनवाई में पटना हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार और BPSC को पूरे मामले पर विस्तृत जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि यदि याचिका का निर्णय लंबित रहते हुए BPSC परीक्षा का परिणाम घोषित करता है, तो उसका भविष्य इस फैसले पर निर्भर करेगा। बता दें बीपीएससी री-एग्जाम की सुनवाई 4 फरवरी को होनी थी लेकिन माननीय न्यायाधीश के अनुपस्थिति के कारण सुनवाई टल गई थी। आज की सुनवाई पर हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें टिकी हुई है, क्योंकि इसका सीधा असर उनके करियर पर पड़ेगा। क्या हाईकोर्ट परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजन का आदेश देगा, या फिर आयोग के पक्ष को स्वीकार करेगा। इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। 

Share This Article