, इमरजेंसी विंडो को उखाड़ने का प्रयास;
सिटी पोस्ट लाइव : महाकुंभ जाने वाले यात्रियों ने आरा रेलवे स्टेशन पर जमकर बवाल काटा. संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के दरवाजे नहीं खुलने से नाराज यात्रियों ने एसी बी-थ्री कोच के शीशे तोड़ दिए.. आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों ने शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का दरवाजा नहीं खुलने पर काफी हंगामा मचाया. ट्रेन को क्षतिग्रस्त कर दिया. शनिवार की देर शाम होते–होते कुंभ जाने वाले यात्रियों की आरा रेलवे स्टेशन काफी भीड़ हो गई थी.
प्लेटफार्म पर पैर रखने की जगह नहीं थी. इस बीच राजेंद्र नगर से चलकर पटना होते हुए दिल्ली जाने वाली सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 40 मिनट विलंब चल रही थी.आरा स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही चढ़ने वाले यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. महज दो मिनट के स्टॉपेज पर यात्री नहीं चढ़ पाए.कुछ बोगियों के दरवाजे बंद होने से नाराज यात्रियों द्वारा हाथ में पहने कड़ा, ईंट एवं अन्य औजारों से एसी बोगी के बी थ्री कोच के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जाने के बाद कुंभ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के इमरजेंसी विंडो को भी उखाड़ने का प्रयास किया गया. कुंभ स्पेशल का भी टॉयलेट वाले हिस्से का शीशा तोड़ने का कुछ लोगों ने प्रयास किया था, लेकिन कुछ समझदार यात्रियों ने उन लोगों को रोक लिया.बाद में जब संपूर्ण क्रांति आई और कोई दरवाजा नहीं खुला तो यात्री बेकाबू हो गएऔर एक एसी बोगी का शीशा चटका दिया.