पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते बने JPSC के नए अध्यक्ष, राजभवन ने जारी की अधिसूचना

भर्ती प्रक्रियाओं में आएगी तेजी

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। राजभवन ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। एल. खियांग्ते की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि इससे राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और आयोग द्वारा परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित समयसीमा के भीतर और सुचारु रूप से हो सकेगा। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि इस नियुक्ति से आयोग की कार्यशैली में पारदर्शिता और गति आएगी, जिससे राज्य के युवाओं को लाभ मिलेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पद पिछले छह महीनों से खाली था। डॉ. मेरी नीलिमा केरकेट्टा 22 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हुई थीं, जिसके बाद से यह पद रिक्त पड़ा था। अब छह महीने के अंतराल के बाद इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति की गई है। डॉ. मेरी नीलिमा केरकेट्टा महाराष्ट्र कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी रही हैं। वे महाराष्ट्र सरकार में लोक स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव तथा महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग मंडल की सीईओ समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं।

इसके अलावा, उन्होंने पांच वर्षों तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी अपनी सेवाएं दी थीं। एल. खियांग्ते के प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि वे आयोग को नई दिशा प्रदान करेंगे और भर्ती प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और निष्पक्ष बनाएंगे। उनकी नियुक्ति से झारखंड के युवाओं को रोजगार संबंधी परीक्षाओं में तेजी और निष्पक्षता की उम्मीद जगी है।

Share This Article