पटना को महा-जाम से राहत दिलाने के लिए नीतीश कुमार का मास्टर प्लान.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : राजधानी पटना समेत  पुरे प्रमंडल को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नीतीश कुमार का मास्टर प्लान तैयार  है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान पटना, बक्सर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर और नालंदा को जाम से राहत दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है. दानापुर-नेहरू पथ से गोला रोड तक सड़क का चौड़ीकरण होगा.जेपी गंगा पथ का विस्तार कोईलवर से मोकामा तक होगा. पटना-गया रोड को सादिकपुर-पभेड़ा-मसौढ़ी पथ से जोड़ा जाएगा. इससे गया और जहानाबाद जाने को बाइपास मिलेगा और मुख्य सड़कों पर दबाव कम होगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 पुनपुन स्टेशन से पटना रिंग रोड को जोड़ने वाले मिसिंग लिंक पथ का निर्माण होगा, जिससे पुनपुन स्टेशन के आसपास लगने वाला जाम खत्म होगा. बख्तियारपुर में धोबा नदी और पुनपुन में मोरहर नदी पर पुलों का निर्माण होगा. पटना में नेहरू पथ की दोनों तरफ भूमिगत नाले बनाए जाएंगे. राजीवनगर और आनंदपुरी नालों पर सड़कें बनेंगी. पटना में बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा. पटना में नए अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा. इससे जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और शहर में वाहनों का दबाव घटेगा.

Share This Article