सिटी पोस्ट लाइव
गया। गया पुलिस ने आज दो बड़े मामलों का खुलासा किया है। टॉप-10 अपराधियों में शामिल 50 हजार के इनामी बदमाश कारू राजवंशी को गिरफ्तार किया गया है। कारू मांझी के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गहलोर थाना क्षेत्र के गेहूंनी गांव से गिरफ्तार किया। वहीं, इमामगंज थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में चोरी की कोशिश कर रहे दो अंतरजिला चोरों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया।

इनके पास से एक मोटरसाइकिल, मोबाइल, कटर मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। यह कार्रवाई एसटीएफ और गया पुलिस की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार चोरों में से एक, हीरा गिरोह का सरगना सन्नी कुमार, के खिलाफ अलग-अलग थानों में 14 मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस अन्य शामिल चोरों की पहचान में जुटी हुई है।