भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन स्टार कुलदीप यादव और उनकी मंगेतर वंशिका सिंह की शादी का जश्न उत्तराखंड की वादियों में पूरे शबाब पर है। मसूरी का ऐतिहासिक और आलीशान होटल आईटीसी सेवॉय (ITC Savoy) इस शाही शादी का गवाह बन रहा है।

वीआईपी मेहमानों का आगमन;
महेंद्र सिंह धोनी: पूर्व कप्तान अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंच चुके हैं।
टीम इंडिया के साथी: रिंकू सिंह (अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ), युजवेंद्र चहल और फील्डिंग कोच टी. दिलीप समारोह में शामिल हो चुके हैं।
अन्य सितारे: गायक कैलाश खेर और अभिनेता कुणाल कपूर भी मसूरी पहुंच गए हैं।
संभावित मेहमान: आज शाम तक मोहम्मद सिराज और शनिवार को रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव व हेड कोच गौतम गंभीर के पहुंचने की उम्मीद है।

आज के कार्यक्रम (13 मार्च);
शादी की रस्में 12 मार्च से शुरू हुई थीं। आज के शेड्यूल में मस्ती और संगीत का तड़का लगेगा। हल्दी की रस्म सुबह 11 बजे होटल के बीयर गार्डन में हल्दी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं, संगीत और कॉकटेल आज शाम 6 बजे से सेंट्रल लॉन में ग्रैंड संगीत सेरेमनी होगी। वहीं, साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने कहा कि “भाई की शादी में फुल डांस होगा।”

शादी का मुख्य दिन (14 मार्च);
शनिवार को कुलदीप और वंशिका #Kulvansh हैशटैग के साथ सात फेरे लेंगे। जिसमें शाम 4:00 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी। फिर शाम 5:00 बजे खिलाड़ी की बारात निकलेगी। और उसके बाद शाम 6:00 बजे वरमाला का कार्यक्रम होगा। हालांकि, रात 8:00 बजे मुख्य विवाह संस्कार और फेरे होंगे।