Pawan Singh
सिटी पोस्ट लाइव : लोक सभा चुनाव में पुरे शाहाबाद में NDA की हर सिट पर हार के लिए सबसे बड़े फैक्टर बने भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर से चुनाव मैदान में नजर आनेवाले हैं.लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. आरोप लगा कि बीजेपी के नेताओं ने उपेन्द्र कुशवाहा को हराने के लिए उन्हें मैदान में उतारा था.इसका असर ये हुआ कि कुशवाहा वोटर नाराज हो गये और NDA की जगह महागठबंधन का साथ दे दिया.शाहाबाद की सभी सीटों पर NDA के सारे उम्मीदवार हार गये.
इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, तब एक बार फिर से पवन सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार पवन सिंह ने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. हालांकि पवन सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे यह उन्होंने अभी तक क्लियर नहीं किया है.दरअसल काराकाट लोक सभा से चुनाव हारने के बाद पवन सिंह विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाएंगे. पवन सिंह शाहाबाद के किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं पवन सिंह ने बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कहा कि आने वाला समय बताएगा, मैं किसके साथ विधानसभा चुनाव लड़ूंगा.
इस मामले को लेकर बीजेपी एमएलए हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि अगर वह आते हैं तो उनका स्वागत है. उनके स्टारडम का हमलोगों को फायदा मिलेगा. लेकिन, इसका फैसला बीजेपी आलाकमान करेगी. कांग्रेस विधायक राजेश राम ने कहा कि किसी के आने ना आने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. लेकिन, पवन सिंह को सोचना चाहिए कि जब चुनाव लड़ रहे थे तो उनको हराने के लिए कौन लोग साजिश रच रहे थे. वहीं आरजेडी के विधायक मुकेश कुमार यादव ने कहा कि क्या फर्क पड़ता है. कोई आए चुनाव लड़े जनता तेजस्वी जी के साथ है.