सिटी पोस्ट लाइव : दरभंगा से एक बड़ी अपराधिक वारदात की खबर आ रही है. एपीएम थाना क्षेत्र के बलहा गांव में देर रात अपराधियों ने कपड़े की दुकान पर हमला बोल दिया. अपराधियों ने दुकान की शटर पर गोलियां चलाई जिसकी आवाज सुनकर बाहर निकले कपड़ा व्यवसायी अमित पर भी हमलावरों ने गोली चला दी. इस हमले में अमित के ड्राइवर को भी गोली लगी है. दोनों को गंभीर स्थिति में दरभंगा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कपड़ा व्यवसायी के सीने में गोली लगी है. उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. चालक को पैर में गोली लगी है.
कपड़ा व्यवसायी मनोज महथा के पुत्र अमित कुमार सहित उनके चालक अशोक कुमार को गोली मारने की इस वारदात ने शहर के व्यापारियों को हिलाकर रख दिया है.बदमाशों की संख्या में दस बताई जा रही है.बदमाशों ने पहले बमबाजी की, फिर दुकान के शटर पर गोली मारी. आवाज़ सुनकर अंदर से दुकानदार ने शटर उठाया, जिसे देख गोली मारी दी.इसके बाद चालक पर फायरिंग शुरू कर दी. बम और गोली की आवाज सुनकर पूरे मोहल्ले के लोग जमा हो गये. सभी बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए.
javascript:false दुकान की शटर पर कई गोलियों के निशान मिले हैं. व्यवसायी के पिता मनोज महथा में बताया कि पास के एक आभूषण दुकान के शटर को भी तोड़ने की कोशिश की गई है.जख्मी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. हरिद्वार शर्मा के अनुसार सीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है. बदमाशों ने किस उद्देश्य से बम और गोलियां चलाई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.