महिला के हाथ में सलाइन ड्रिप,तलवों में 9 कीलें,पुलिस के लिए अनसुलझी कहानी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के नालंदा जिले से हिला देनेवाली तस्वीर सामने आई है. नालंदा में एक महिला का शव मिला है, जिसके पैर के तलवे में 9 कीलें ठुकी हुई हैं. नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में बुधवार को जिस महिला की शव खंधा में मिला, उसके दोनों पैर में कई कीलें ठोकी हुई मिली हैं. वहीं दाहिने हथेली पर सलाइन ड्रिप लगा था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला को सलाइन ड्रिप चढ़ाया जा रहा था.

इस मामले में पुलिस के हाल बिलकुल खाली हैं. अब तक यह पूरा मामला अनसुलझी पहेली की तरह ही दिख रहा है. महिला को किस अस्पताल में भर्ती किया गया था और उसकी मौत कैसे हुई है, अब यह पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस इस संबंध में कुछ पता नहीं रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि उनकी टीम जांच पड़ताल में जुटी है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

महिला के दाहिने हाथ पर कोहनी से ऊपर पट्टी लगी है, जिससे ब्लड चढ़ाए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है. महिला प्रेग्नेंट होने की भी संभावना जताई जा रही है. लेकिन, इस संबंध में अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. कहा जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकेगा. महिला के दोनों पैरों में कील लगी मिली है. लेकिन, हैरानी की बात यह है कि एक भी कील में खून लगा नहीं मिला है, जहां शव पाया गया वहां भी खून के धब्बे नहीं मिले हैं. आशंका है कि महिला की मौत के काफी देर बाद पैर में कील ठोंका गया है.

महिला के शरीर पर राख लगा पाया गया है. हाथों में सलाइन चढ़ाने वाली ड्रिप लगी है. आशंका है कि करंट लगने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया होगा. महिला की मौत के बाद परिजन किसी ओझा के चक्कर में पड़ गए होंगे. लिहाजा उसकी लाश को ओझा या भगत के पास ले जाया गया होगा. यहां ओझा ने महिला के पैर में कील ठोंकी होगी. लेकिन, जब महिला होश में नहीं आ पाई तो उसकी लाश को परिजनों ने यहां लाकर फेंक दिया गया होगा, ताकि सबूत मिटाया जा सके.

Share This Article