बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां अचानक पहुंचे पटना विश्वविद्यालय, मचा रहा हडकंप.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : शनिवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अचानक पटना विश्वविद्यालय के वीसी के दफ्तर पर छापा मार दिया.बिना शासन-प्रशासन को सुचना के राज्यपाल के वीसी के दफ्तर पहुँच जाने से हड़कंप मच गया. बिना सूचना दिए राज्यपाल के आने से अधिकारी हैरान थे.जब वो पहुंचे तो कुलपति दफ्तर से गायब थे.आधा घंटा के इंतज़ार के बाद पहुंचे तो कुलपति से सवाल जबाब शुरू कर दिया.दफ्तर में क्यों रहते? रोज कितने लोगों से मिलते हैं? गेस्ट फैकल्टी का चयन कानून के हिसाब से क्यों नहीं करते? राज्यपाल के सवालों की बौछार से कुलपति परेशान थे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कुलपति के कामकाज के तरीके से राज्यपाल नाराज दिखे.उन्होंने गेस्ट फैकल्टी के चयन के तरीके को लेकर भी सवाल उठाये.उन्होंने कहा कि उन्याहोंने अपना सारा विशेषाधिकार कुलपतियों को इसलिए दिया कि शिक्याषा में सुधार हो.लेकिन कुलपति तो उसका इस्तेमाल गलत ढंग से कर रहे हैं.सूत्रों के अनुसार राज्यपाल पटना विश्विद्यालय के कुलपति से बेहद नाराज हैं.उन्हें शिकायत मिली थी कि कुलपति मनमाने तरीके से गेस्याट फैकल्टी का चयन करते हैं.जिसे जब चाहा रख लिया जब चाहा हटा दिया.दफ्तर में बैठते नहीं और किसी से ठीक से बात नहीं करते.अब कुलपति को नोटिस भेजने की तैयारी है.सूत्रों के अनुसार कुलपति की छुट्टी हो सकती है.

कुलपति का क्लास लेने के बाद छात्रों को राजभवन आकर समस्या बताने को कहा. छत raj भवन पहुँच गये.कुलपति ने उनसे एक घंटे तक बात की.राज्यपाल अपने लाव लश्कर के साथ करीब दो बजे विश्वविद्यालय मुख्यालय में प्रवेश किया. उनकी गाड़ी मुख्य गेट से सीधे प्रवेश करते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचा. जब अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्यपाल का काफिले को परिसर में देखा सभी के होश उड़ गए. उस समय कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह को छोड़ सभी अधिकारी अपने-अपने कक्ष में मौजूद रहे.राज्यपाल सीधे गाड़ी उतरकर प्रथम तल्ले पर कुलपति कक्ष में चले गए. सूचना मिलने पर कुलसचिव प्रो. शालिनी, डीन प्रो. अनिल कुमार और प्राक्टर मनोज कुमार राज्यपाल का विश्वविद्यालय परिसर में स्वागत किया. कुलपति के कक्ष में राज्यपाल करीब दोपहर दो से ढाई बजे तक रहे। इस दौरान उन्होंने कुलपति के कक्ष में नहीं रहने जानकारी ली.

कुलसचिव ने बताया कि कुलपति दीघा घाट किसी के अंत्येष्टि में गए हैं। 15 मिनट में आ जाएंगे और रास्ते में है. इस पर राज्यपाल ने कहा कि मैं कुलपति का इंतजार करूंगा. ठीक 15 मिनट पर कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल का स्वागत किया. कुलपति के आने पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय का हाल लिया.विश्वविद्यालय मुख्यालय में राज्यपाल के आने सूचना आग की तरह फैल गई और कुलपति के कक्ष से लेकर परिसर में विद्यार्थियों की भीड़ लग लग गई.वहीं कर्मचारी अपने-अपने विभाग में विराजमान दिखे. हवा उड़ी कि राज्यपाल विभिन्न विभागों का भ्रमण करेंगे. राज्यपाल करीब आधे घंटे तक कुलपति के कक्ष में रहने के बाद ठीक ढाई बजे नीचे उतरे.

Share This Article