मोतिहारी में पहली बार होगा भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना का भव्य शो

राज्यपाल करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन, सुखोई और फाइटर जेट का होगा प्रदर्शन

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

मोतिहारी। मोतिहारी के गांधी मैदान में 7-8 मार्च को आयोजित होने वाला ‘सौर्य वेदनम उत्सव’ ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण आयोजन बनने जा रहा है। यह कार्यक्रम भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और इसमें बड़े पैमाने पर सैन्य अधिकारी तथा जवान शामिल होंगे। इस उत्सव का उद्देश्य भारतीय युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और उन्हें भारतीय सेना की संरचना और कार्यशैली के बारे में समझाना है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एयर शो, पैरा ड्रॉपिंग और उन्नत हथियारों का होगा प्रदर्शन

मेजर विकास भारद्वाज ने कार्यक्रम की जानकारी सांसद को दी और बताया कि इस आयोजन का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल करेंगे। इसके बाद सेना के जवान अपनी शौर्य प्रदर्शन गतिविधियों में भाग लेंगे, जिनमें शामिल होंगे:

  • एयरफोर्स के ट्रांसपोर्ट विमान ‘सुखोई मल्टी फास्ट’ की शानदार फ्लाईपास
  • आकाश गंगा टीम द्वारा पैरा ड्रॉपिंग
  • भारतीय सेना के पैरा कमांडो द्वारा लाइव डेमो
  • स्वदेशी सैन्य तकनीक का प्रदर्शन – K9 वज्र, T-19 टैंक, बम डिफ्यूज़िंग यूनिट और रोबोटिक सिस्टम

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल युवाओं को भारतीय रक्षा प्रणाली से परिचित कराना है, बल्कि उन्हें प्रेरित कर भारतीय सेना में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

कई प्रमुख कंपनियां लेंगी भाग

इस महोत्सव में रिटायर्ड सेना के जवानों के लिए एक विशेष रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा। इस मेले में कई प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी और पूर्व सैनिकों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगी। यह पहल उन्हें नए जीवन की दिशा देने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार साबित होगी।

‘सौर्य वेदनम उत्सव’ के माध्यम से भारतीय सेना की शौर्यगाथाओं, तकनीकी सक्षमता और उनके सैन्य जीवन के विविध पहलुओं को आम जनता के बीच प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल युवाओं को प्रेरित करेगा, बल्कि अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए भी एक कदम साबित होगा।

Share This Article