फरवरी में शेयर बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, निवेश बाजारों में मचा देगी हलचल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :फरवरी में शेयर मार्केट के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी. यह प्रत्याशित घटना पारंपरिक निवेश बाजारों में हलचल मचा देगी.ये भविष्यवाणी  निवेश के मंत्र बताने वाली मशहूर किताब Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का दावा है. उनका कहना है कि लेकिन उन लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है जो फैसला लेने में देरी नहीं करते हैं और तुरंत कदम उठाते हैं. कियोसाकी ने साल 2013 में लिखी अपनी पुस्तक Rich Dad’s Prophecy ने ही इसकी चेतावनी दे दी थी. उनका कहना था कि यह गिरावट इतिहास की पिछली सबसे बड़ी आर्थिक मंदी को भी पीछे छोड़ देगी.

कियोसाकी हालांकि वह इस गिरावट से जरा भी विचलित नहीं हैं बल्कि उनका मानना है कि यह गिरावट निवेशकों को एक बेहतरीन खरीदारी का मौका देगी. उन्होंने कहा, ‘एक गिरावट में सबकुछ बिक्री पर चला जाता है. उन्होंने कहा कि बाजार में गिरावट के दौरान कार और मकान जैसी संपत्तियों सस्ती हो जाती हैं. बेहतर खबर वह पूंजी है जो शेयर और बॉन्ड बाजारों से निकलकर वैकल्पिक निवेशों विशेष रूप से बिटकॉइन में आएगी. उनका अनुमान है कि क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त वृद्धि होगी.

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशक सुरक्षित और अधिक मुनाफे वाले विकल्प तलाश करेंगे. इससे बिटकॉइन में भारी बूम देखने को मिलेगा. कियोसाकी का मानना है कि बाजार की अस्थिरता के समय बिटकॉइन ग्रोथ के लिए एक शानदार मौका देता है जब स्टॉक और बॉन्ड जैसे पारंपरिक एसेट्स अपनी अपील खो देते हैं.कियोसाकी का कहना है कि बिटकॉइन में एक छोटा सा निवेश भी अहम हो सकता है क्योंकि बाजार में क्रैश से दूसरे निवेशकों को भारी नुकसान होगा.अक्सर लोगों को निवेश करने के मामले में आउट ऑफ बॉक्स सोचने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. जैसे-जैसे कियोसाकी के भविष्यवाणी की तारीख करीब आ रही है, दुनिया यह जानने के लिए बेताब है कि उनकी भविष्यवाणी सच होती है या नहीं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article