हिन्दू-मुस्लिम एकता और सांप्रदायिक सद्भाव की अद्भुत तस्वीर आई नजर.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार की राजधानी पटना से सांप्रदायिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देनेवाली तस्वीर सामने आई है.गर्दनीबाग धरना स्थल के पास  मुस्लिम संगठनों ने बुधवार को वक़्फ़ बोर्ड संशोधन बिल के विरोध में धरना दिया. इस धरने में केवल मुस्लिम ही नहीं बल्कि कुछ सिख भी दिखाई दिए.ये सिख हिन्दू-मुस्लिम एकता की दुहाई देते नजर आ रहे थे .उनका कहना था कि राजनीतिक फायदे के लिए बीजेपी हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई की एकता और भाईचारे को खत्म करना चाहती है.

दूसरी तस्वीर गर्दनीबाग धरना स्थल के पास स्थित  एक हिंदू मंदिर की है.यहाँ मंदिर प्रांगन में  मुस्लिम संगठनों ने बैठकर धरना देते नजर आये. मुस्लिम समुदाय के लोग वक़्फ़ बोर्ड बिल के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे. उनके हाथों में तख्ती और पोस्टर भी थे. लेकिन, इस दौरान हिन्दू समुदाय के किसी भी व्यक्ति ने कोई विरोध नहीं जताया और शांति से मुस्लिम संगठन के लोगों को अपना विरोध जताने दिया. यह नज़ारा देखने में साधारण लग सकता है, लेकिन जिस दौर में राजनीति धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण करने में लगी हो, उस समय यह तस्वीर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करती है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि  वक्फ संशधन बिल के विरोध में राजधानी पटना के गर्दनीबाग में कई मुस्लिम संगठनों ने धरना दिया है. केंद्र सरकार के लाए गए वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर मुस्लिम संगठन काफी आक्रोशित हैं. इसको लेकर गठित जेपीसी को को भी पूरी तरह से मुस्लिम के विरोध में मानते हैं. केंद्र सरकार के विरोध में मुस्लिम संगठनों ने आज जमकर प्रदर्शन किया. इस विरोध में बिहार के कई राजनीतिक दल भी साथ दे रहे हैं. आरजेडी इस बिल के विरोध में खुलकर सामने आ गई है. धरनास्थल पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे.

Share This Article