आज 12 बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट होगा जारी,टॉपर्स को मिलेगा 2 लाख रुपए .

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आज बिहार बोर्ड  मैट्रिक परीक्षा 2025 की रिजल्ट जारी करेगा.25 मार्च को BSEB ने इंटर का रिजल्ट जारी किया था. दोपहर 12 बजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार  मैट्रिक का रिजल्ट और टॉपर्स की घोषणा करेंगे. इस दौरान अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे.इस साल 10वीं के एग्जाम में करीब 15.85 लाख छात्र शामिल हुए थे. छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है. टॉपर को इस बार 2 लाख रुपए मिलेंगे. पहले ये इनाम एक लाख का था. दूसरे स्थान वाले छात्र को 1.50 लाख रुपए मिलेंगे. पहले ये इनाम 75 हजार था. तीसरे स्थान के छात्र को एक लाख रुपए मिलेंगे. पिछले बार ये इनाम 50 हजार तक का था. चौथे से दसवें नंबर के अव्वल छात्रों को 20 हजार रुपए मिलेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से इंटरमीडिएट और मैट्रिक रिजल्ट सबसे पहले जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है. इस साल भी बिहार बोर्ड अन्य बोर्ड से पहले 25 मार्च को 12वीं रिजल्ट जारी किया था. वही आज 29 मार्च को मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जा रहा है.

Share This Article