पटना में दो युवकों को सरेआम दौड़ा दौड़ा कर मारी गोली , मच गया कोहराम

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना सिटी में एकबार फिर से अपराधियों ने तांडव मचाया है। रविवार की रात मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के काठ की पुल देवी स्थान के नजदीक अपराधियों ने दो युवकों को दौड़ा दौड़ा कर गोली मार दी। गोली दोनों युवकों के पैर में लगी। सरेआम दौड़ा दौड़ा कर गोली मारने की इस वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। गोली लगने से घायल सोनू कुमार एवं नीरज कुमार दोनों अपने चचेरे भाई हैं। सोनू कुमार ने बताया कि हमलावर मोहल्ले का गुड्डू यादव स्मैक बेचने का काम किया करता है। रविवार की सुबह मेहंदी गंज थाने की पुलिस ने गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया है।

सोनू के मुताबिक गुड्डू यादव का आरोप है कि सोनू कुमार और उसका भाई नीरज कुमार पुलिस की मुखबिरी करता है। इसी दोनों ने गुड्डू यादव को गिरफ्तार कराया गया है। इसको लेकर कुछ युवक नाराज थे। सोनू कुमार की मां किरण देवी ने बताया कि मोहल्ला के गोल्डन यादव, गन्ना यादव एवं गोलू कुमार अपराधी प्रवृत्ति के युवक हैं।मोहल्ले में गलत धंधा किया करते हैं। इसका इसका विरोध किया जाता है तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस मामले को लेकर मेहंदी गंज थाना प्रभारी किशोर कुणाल ने बताया कि घायल आरोपियों के परिजनों की ओर से कुछ नाम बताई गई है पुलिस सत्यापन कर रही है। कि गोली मारने वाले और घायल युवकों का घर अगल-बगल में हैं। दोनों का पूर्व से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों युवकों के पैर में गोली लगी है वे खतरे से बाहर हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस के अनुसार मोहल्ले में कुछ युवक स्मैक और नशीली पदार्थ बेचते हैं। इसी बात को लेकर नशे का कारोबार करने वाले युवक उनके बेटे से नाराज थे. हाल ही में पुलिस ने स्मैक के कारोबार में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक के गिरोह के लोगों का आरोप है कि सोनू कुमार और नीरज कुमार ने पुलिस को मुखबिरी करके उस युवक को गिरफ्तार करवाया था। इसी से नाराज होकर रविवार की रात कुछ युवक सोनू और नीरज के घर पहुंचे और दोनों पर गोलियां चला दीं। हमले के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

Share This Article