Bihar Weather Today:
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है.. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व व पूर्वोत्तर असम के आसपास चक्रवाती हवा का परिसंचरण बना हुआ है. इनके कारण प्रदेश में हल्की ठंड हवाओं के आने से मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं.लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर तापमान में इजाफा होने के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में तापमान में 4 डिग्री तक का इजाफा होगा.उत्तरी पूर्वी भागों को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों में झोंके के साथ हवा चलने की संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर मौसम में बदलाव आने के साथ अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं. सुबह-शाम हल्की ठंडी हवा चलने से भीषण गर्मी का अहसास नहीं होगा. पटना के न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.अरवल, खगड़िया, मुंगेर, समस्तीपुर , मधुबनी के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. पटना का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया और खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.