नोरा फतेही और संजय दत्त की बढ़ी मुश्किलें! ‘अश्लील’ गाने पर NCW का कड़ा एक्शन, भेजा नोटिस…

Ritu Raj

कन्नड़ फिल्म ‘KD: द डेविल’ के गाने “सरके चुनर तेरी सरके” को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अश्लील बोल और आपत्तिजनक दृश्यों के कारण इस गाने पर चौतरफा कार्रवाई हो रही है।

NCW और मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एक्ट्रेस नोरा फतेही, अभिनेता संजय दत्त, निर्देशक किरण कुमार और निर्माता वेंकट के. नारायण को नोटिस जारी कर 24 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है तथा पेश न होने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने प्राप्त शिकायत के आधार पर सेंसर बोर्ड (CBFC), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गूगल इंडिया से जवाब मांगा है। इसी बीच, विवाद बढ़ने के बाद मंगलवार को संबंधित गाने को यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

संसद में गूँजा मामला;
संसद में समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि संबंधित गाने पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। अभिव्यक्ति की आज़ादी संविधान के दायरे और उचित प्रतिबंधों के अधीन होनी चाहिए तथा सरकार बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए डिजिटल कंटेंट पर कड़े कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

नोरा फतेही ने गाने को लेकर क्या कहा;
अभिनेत्री नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए फिल्म के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि जब उन्होंने तीन साल पहले यह कन्नड़ गाना शूट किया था, तब उन्हें उसका गलत अर्थ बताया गया था और उनके अनुसार उस समय कुछ भी अश्लील नहीं था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेकर्स ने उनकी अनुमति के बिना गाने को भद्दे हिंदी बोलों के साथ डब किया और एआई (AI) का इस्तेमाल कर उनकी तस्वीरें तैयार कीं। नोरा ने कहा कि एक ‘आउटसाइडर’ होने के कारण उनके पास सीमित पॉवर हैं तथा उन्होंने इवेंट के दौरान ही निर्देशक को अपनी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी थी कि इससे उनकी छवि को नुकसान हो सकता है।

विवाद का कारण;
यह गाना 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म ‘KD: द डेविल’ का हिस्सा है। 14 मार्च को रिलीज होते ही इसके ‘डबल मीनिंग’ बोल और आपत्तिजनक डांस स्टेप्स के कारण सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया था।

Share This Article