बेगूसराय में मोबाइल के फीचर को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच हिंसक झगड़ा, दोनों घायल

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

बेगूसराय। बेगूसराय में मोबाइल के फीचर को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें दोनों घायल हो गए। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हरहर महादेव चौक के पास स्थित एक मोबाइल दुकान में घटी। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

घटना के अनुसार, नागदह मुहल्ला के रहने वाले सुरेश साह के बेटे शनि कुमार अपने भाई और दादी के साथ एक मोबाइल दुकान पर मोबाइल खरीदने पहुंचे थे। दुकान पर दुकानदार ने उन्हें मोबाइल का फीचर आदी बताया और मोबाइल बेचा। शनि कुमार का कहना है कि वह अपनी दादी के लिए मोबाइल खरीदने गया था, लेकिन जब घर पर मोबाइल का फीचर सही से काम नहीं किया, तो वह वापस दुकान पर गया। जब उसने दुकानदार से फीचर ठीक नहीं होने की शिकायत की और मोबाइल बदलने की बात की, तो दोनों के बीच बहस हो गई। इस पर दुकानदार और उसके भाई ने शनि कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उनका सिर फट गया।

दूसरी तरफ, दुकानदार भविष्य साह ने इस बारे में कहा कि शनि कुमार ने आधे घंटे तक मोबाइल को परखने के बाद ही उसे खरीदा था। उनके अनुसार, जब शनि कुमार ने घर जाकर मोबाइल में सिम डाला और फिर वापस आकर मोबाइल बदलने की जिद की, तो दुकानदार ने उसे समझाया कि सिम लगाकर मोबाइल वापस नहीं हो सकता। इसके बाद शनि कुमार उग्र हो गया और तोड़फोड़ करने लगा। दोनों के बीच धक्का-मुक्की के कारण वे गिर गए और घायल हो गए। दुकानदार का कहना है कि उसने मारपीट नहीं की थी।

Share This Article