सिटी पोस्ट लाइव : राहुल गांधी आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव की कन्हैया से नाराजगी को लेकर बे-परवाह दिखाई दे रहे हैं.उन्होंने पहले बिहार के चुनाव प्रभारी को बदला और फिर लालू यादव के भरोसेमंद अपनी पार्टी (कांग्रेस) के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद को बदल दिया.इतना ही नहीं उन्होंने लालू यादव के सबसे न-पसंद नेता कन्हैया कुमार को बिहार में लीड रोल दे दिया.कन्हैया बिहार में पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा कर रहे हैं.अब 7 अप्रैल ‘कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में राहुल गांधी शामिल होने जा रहे हैं.
7 अप्रैल को बेगूसराय जिले मे कन्हैया की यात्रा होगी. बेगूसराय में राहुल गांधी के स्वागत के लिए बड़े लेवल पर तैयारी चल रही है. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी के चौपर को बेगूसराय में उतरने के लिए परमिशन के लिए एप्लिकेशन जा चुका है. परमिशन मिलने के बाद कांग्रेस इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है.बेगुसराय के बाद राहुल गांधी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पार्टी की ओर से आयोजित ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में शामिल होंगे. राहुल गांधी का इस साल ये तीसरा दौरा है. इससे पहले 18 जनवरी और 5 फरवरी को पटना आएं थे. चुनावी साल में राहुल के दौरे का काफी अहम माना जा रहा है.
बिहार आने से पहले कृष्णा अल्लावारु ने बिहार के सभी जिलों के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. 4 अप्रैल को राहुल गांधी बिहार के ईन 40 कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों की घोषणा मंगलवार को ही की गई है.ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है. नए अध्यक्षों को जिले स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.