दिल्ली AIIMS में लालू यादव की सर्जरी, ICU से वार्ड में शिफ्ट, हालत में सुधार.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : दिल्ली एम्स से आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की सेहत से जुडी बड़ी खबर सामने आई है.लालू यादव के घाव का गुरुवार को  ऑपरेशन हो गया है.उनकी पीठ और हाथ में घाव हो गया था. शुगर के कारण वो ठीक नहीं हो रहा था और जख्म बना हुआ था. उन जख्मों में इन्फेक्शन की भी बात सामने आई थी. ऑपरेशन के बाद कंडीशन पहले से ठीक है, उन्हें आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया गया है.डॉक्टरों के अनुसार, लालू यादव की रिकवरी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद पहले पटना के पारस हॉस्पिटल में चेकअप हुआ था, फिर दिल्ली एम्स गए थे. जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है.गुरुवार को तेजस्वी यादव ने बताया-, ‘लालू जी की तबीयत पहले से काफी बेहतर है. डॉक्टरों की निगरानी में एम्स में भर्ती हैं. लालू जी जल्दी रिकवर हो जाएंगे. वह अंदर से काफी मजबूत हैं. लोगों ने जो दुआएं की है, उसका असर दिख रहा है.’

बीते सालों में लालू प्रसाद यादव के तीन बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं. 76 साल के लालू की 13 सिंतबर 2024 को मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी. उन्हें एक स्टेंट लगा है.इससे पहले 2022 में उनका सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की थी.2014 में लालू की ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी. करीब 6 घंटे में एऑर्टिक वॉल्व बदला गया था. इस दौरान दिल में मौजूद 3 एमएम के छेद को भरा गया था.2 साल पहले सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू की सेहत में काफी सुधार दिखा.

Share This Article