बॉर्डर 2 का टीज़र आउट: विजय दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार टीज़र, सनी देओल की दहाड़ से गूंजी पूरी इंडस्ट्री!

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
साल 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का बहुप्रतीक्षित सीक्वल बॉर्डर 2 का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस टीजर में एक बार फिर सनी देओल के धमाकेदार अभिनय और आवाज़ का जादू देखने को मिला है। विजय दिवस के मौके पर रिलीज हुए इस टीजर में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, और अहान पांडे जैसे सितारे भी नजर आए हैं।

बॉर्डर 2 फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और इसमें लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। जब भारत के केवल 120 सैनिकों ने पाकिस्तान की पूरी सेना से डटकर मुकाबला किया था, फिल्म उसी पर आधारित है। इस फिल्म में दर्शकों को देश के सैनिकों के बलिदान और जोश की झलक मिलेगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

टीजर में सनी देओल की आवाज़ में एक ताकतवर डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें वह कहते हैं, “तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, जमीन से, समंदर से, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे जो आंखों में आंखें डालकर सीना ठोक कर कहेगा, हिम्मत है तो आ… ये खड़ा है हिंदुस्तान।” इस डायलॉग ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान आकर्षित किया है और टीजर को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

फिल्म की कास्ट में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सोनम बाजवा और आन्या सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह हैं, जबकि इसे जेपी दत्ता, कृष्ण कुमार, भूषण कुमार और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के संगीतकार मिथुन हैं और गाने अनु मलिक, विशाल मिश्रा, और सचेत-परंपरा ने दिए हैं।बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Share This Article