बिहार में फ्रंट में आकर खेल रहे हैं राहुल गांधी,आज फिर आ रहे हैं बिहार.

City Post Live

Rahul Gandhi Bihar Visit:

सिटी पोस्ट लाइव: बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने आक्रामक मुद्रा में फ्रंट में आकर खेलना शुरू कर दिया है. खेल की कप्तानी खुद राहुल गांधी कर रहे हैं. राहुल गांधी आज बिहार आ रहे हैं. उनकी यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच हलचल बढ़ गई है.राहुल सबसे पहले  बेगूसराय में कन्हैया की पदयात्रा में शामिल होंगे. युवाओं से संवाद करेंगे.पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे और कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे. राहुल गांधी ने युवाओं से अपील की है कि वे उनके वाइट टी-शर्ट अभियान से जुड़ें.

कप्तानी में कोई कोर-कसर न रहे इसके लिए उन्होंने अपने आजमाए हुए खिलाडिय़ों को फील्ड सजा दी है. पहले बिहार के प्रभारी को बदला. इसके बाद अध्यक्ष बदले गए. कांग्रेस के सभी संगठनात्मक जिलों में 40 अध्यक्ष भी घोषित किए. टीम का मनोबल ऊंचा रखने के लिए राहुल अपनी नई टीम के साथ खुद मैदान में उतर रहे हैं. वे इस वर्ष तीसरी बार सात अप्रैल सोमवा को बिहार आ रहे हैं. इसके पूर्व वे जनवरी और फरवरी महीने में भी बिहार आ चुके हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राहुल गांधी सोमवार की सुबह पौने दस बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे सीधे रोजगार दो, पलायन रोको यात्रा में शामिल होने के लिए हेल्किाप्टर से बेगूसराय पहुंचेंगे. राहुल गांधी का करीब 10.10 बजे बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा पहुचेंगे.यहां ये वे बेगूसराय के सुभाष चौक पहुंचेंगे और पद यात्रा में शामिल होंगे. पद यात्रा में राहुल करीब दो से चार किमी चलेंगे. इस दौरान युवाओं से संवाद का भी उनका कार्यक्रम है. बेगूसराय से करीब एक बजे राहुल गांधी पटना वापस लौटेंगे और कुछ देर विश्राम के बाद वे श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे.जहां वे बापू के नमक सत्याग्रह से जाति जनगणना क्यों जरूरी जैसे विषय पर अपने विचार रखेंगे. इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे.जहां वे पार्टी नेताओं के साथ हर घर झंडा कार्यक्रम, चुनावी तैयारियों के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे. इसके बाद उनका दिल्ली प्रस्थान का कार्यक्रम है

Share This Article