सिटी पोस्ट लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। कप्तान गिल एंड कंपनी को सीरीज बराबर करने के लिए 4 विकेट की तलाश है। और मेजबान टीम को जीत के लिए महज 35 रन की दरकार है। हालांकि, आखिरी दिन के पहले सेशन दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। वहीं, 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है।
दरअसल, ओवल टेस्ट में बारिश ने काफी खलल डाला, जिसके कारण चौथे दिन खेल को डेढ़ घंटे तक रोकना पड़ा। इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल 50 रन के आगे खेलना शुरू किया। ओपनर बेन डकेट 54 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार हो गए। कप्तान ओली पोप को 27 रन के स्कोर पर सिराज ने चलता किया। वहीं, जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ 195 रन की मजबूत साझेदारी की, जिसके कारण उनकी टीम 300 के स्कोर तक पहुंच गई। ब्रूक ने 14 चौके और 2 छक्के के साथ 111 रन बनाए। इनको आकाशदीप ने सिराज के हाथों कैच आउट कराया। और बेथेल 5 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। और रूट 111 रन बनाकर आउट हुए। 76.2 ओवर के बाद इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए है। टीम इंडिया की तरफ से तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट चटकाए, तो मोहम्मद सिराज को 2 विकेट झटके। और आकाशदीप को 1 विकेट मिला।
ओवल टेस्ट में रिकॉर्ड की बात करें तो, पूरी तरह से भारतीय खिलाड़ी के नाम रहा। पहली बार किसी सीरीज में भारत के 3 खिलाड़ियों ने 500 से ज्यादा रन बनाए। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 754 , केएल राहुल ने 532 और रवींद्र जडेजा ने 516 रन बनाए। बता दें, आकाश दीप 2011 के बाद पहले ऐसे भारतीय नाइट वॉचमैन बने, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 50 से ज्यादा रन बनाए। उनसे पहले यह कारनामा अमित मिश्रा ने किया था। टी20 विजेता और वनडे कप्तान रोहित शर्मा ओवल मैदान के तीसरे दिन मैच देखने पहुंचे। रोहित ने इसी साल 7 मई को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने 2021 में इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ शतक भी लगाया था।