सिटी पोस्ट लाइव:राजधानी पटना में एक महिला की पिटाई से मौत हो जाने का एक मामला सामने आया है.۔पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के कोयरी टोला के रहने वाले रितेश कुमार की शादी पुतुल कुमारी बेगूसराय की रहने वाली के साथ 22 अप्रैल 2024 में हुई थी.۔शादी के बाद दहेज के लिए रितेश कुमार के परिवार वाले द्वारा पुतुल कुमारी को प्रताड़ित किया जाता था ۔पुतुल कुमारी की मां सरिता देवी ने बताया कि ₹300000 तीन लाख रूपये का डिमांड दामाद रितेश से बराबर किया जा रहा था ۔रितेश पहले से शादीशुदा था का जिसका मामला पहली पत्नी का न्यायालय में चल रहा था ۔रितेश के परिवार वालों ने पहली शादी की बात को भी छुपाया था
पीडिता की माता ने बताया कि ۔सोमवार को जानकारी मिली कि पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गुलबी घाट में उनकी बेटी पुतुल कुमारी का दाह संस्कार चुपके से किया जा रहा है.۔सरिता देवी ने कहा कि पुतुल कुमारी की हत्या ससुराल वालों ने कर दी है जिसकी जानकारी पटना के आलमगंज थाने को लिखित सूचना दी गई है.۔ससुराल वालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर दिया है ۔पुलिस ने मामला दर्ज कर गुलबी घाट से महिला की डेड बॉडी पुतुल कुमारी को को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है ۔और पूरे मामले की जांच शुरू है.