सिटी पोय्ट लाइव
एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है। आदर जैन संग ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का नाम किसी न किसी के साथ जुड़ रहा है। कुछ दिन पहले एपी ढ़िल्लों के साथ अफवाह की चर्चा थी, लेकिन अब इनका नाम वीर पहाड़िया के साथ जुड़ रहा है। अब वीर का एक कमेंट दोनों के रिश्तो को कंफर्म करते दिख रहा है। अब क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी नई म्यूजिक वीडियो ‘थोड़ी सी दारू’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस गाने में वह पंजाबी सेंसेशन एपी ढिल्लों और मशहूर गायिका श्रेया घोषाल के साथ नजर आ रही हैं। गाने की रिलीज के साथ ही न केवल म्यूजिक और विजुअल्स की तारीफ हो रही है, बल्कि तारा और एपी ढिल्लों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। इन दोनों की फोटोशूट ने वीर पहाड़िया का ध्यान खींच लिया है। जिस पर वीर पहाड़िया ने एक प्यारा सा कमेंट किया है। तारा के लेटेस्ट पोस्ट पर वीर ने ‘माय लव’ लिखते हुए कमेंट किया। जिसके जवाब में तारा ने रिप्लाई करते हुए लिखा ‘माइन’। इस वजह से फैंस को ये समझने में ज्यादा देर नहीं लगी कि दोनों शायद अपने रिलेशनशिप की तरफ इशारा कर रहे हैं। कई लोगों ने तो ये भी कहा कि अब फाइनली दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट कर लिया है।
गौरतलब है कि तारा और वीर को कुछ समय पहले मुंबई के एक स्पेनिश रेस्टोरेंट से साथ निकलते हुए स्पॉट किया गया था। तभी से दोनों के बीच रिलेशनशिप की अटकलें तेज हो गई थीं। पहले तारा का नाम एपी ढिल्लों के साथ भी जुड़ा था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वीर पहाड़िया के साथ उनके इस PDA मोमेंट ने काफी कुछ साफ कर दिया है। बता दें कि वीर पहाड़िया ने फिल्म स्काई फोर्स से बॉलीवुड में कदम रखा है।