तेजस्वी यादव को ADG लॉ एंड ऑर्डर का जवाब, नेता प्रतिपक्ष आपके आंकड़े गलत हैं

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर ट्वीट कर बिहार में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई थी और कहा था कि बीजेपी-नीतीश और अपराधियों के गठजोड़ से संचालित एनडीए सरकार में घटित विगत कुछ दिनों की केवल और केवल चंद आपराधिक घटनाएं गिनिए! इसके बाद जगह के नाम के साथ 117 आपराधिक घटनाओं की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट पर बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पकंज दराद का जवाब आ गया है।

पकंज दराद ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 117 घटनाओं का जिक्र किया था। सभी की समीक्षा कराई गई, लेकिन इनमें से 46 घटनाएं ही सही निकली। नेता प्रतिपक्ष ने अपराध के जो आंकड़े एक्स पर शेयर किए हैं, वे सही नहीं हैं। एडीजी ने कहा कि पुलिस संवेदनशीलता से काम कर रही है। नेता प्रतिपक्ष की ओर से जिस तरह की घटनाओं का चित्रण किया गया है, वैसा है नहीं। एडीजी ने कहा कि पिछले चालीस दिनों में नक्सलियों और अपराधियों के साथ पुलिस का चार बार एनकाउंटर हो चुका है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक एके-47 बरामद की है। रोहतास के उदवंतनगर से एक एके 47 और 43 गोलियां बरामद की गई हैं। एके 47 की बरामदगी को लेकर पूरी तफ्तीश की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि इस एके 47 के लिंक कहां-कहां से जुड़े हुए हैं। तेजस्वी यादव ने आपराधिक आंकड़ों को माइक्रोब्लागिंग साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार में है चौपट राज। अब बिहार लाएगा बदलाव, अब होगा तेजस्वी बिहार।

तेजस्वी के इस ट्वीट पर यूजर्स मजे़ लेते हुए कह रहे हैं कि लालू और राबड़ी में जैसे बिहार में कोई अपराध नहीं होता था, वैसे ही तेजस्वी राज में भी बिलकुल अपराध नहीं होगा। यूजर्स कह रहे हैं कि ये कहिए न तेजस्वी जी कि ये आंकड़े तो कुछ भी नहीं हैं। हमें सीएम बनने दो, फिर दिखाते हैं कि बिहार में कितने अपराध होते हैं।

Share This Article