बिहार में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट,19 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में आज मौसम के  मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा. 22 जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है. आने वाले 4-5 दिनों तक अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. पिछले 48 घंटे में जमुई में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

2022-23 में राज्य में बिजली और आंधी-तूफान से 400 मौतें हुईं. इस साल तो पिछले एक सप्ताह में ही वज्रपात से 60 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.हाल के वर्षों से बिहार के लिए आकाशीय बिजली और आंधी बड़ी चुनौती बनी है.बिहार में पुरवा हवा चल रही है, जो बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही है. इसका असर प्रदेश के ऊपर पड़ रहा है, जिससे मौसम में बदलाव दिख रहा है. 19 अप्रैल तक आंधी-बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. बिहार के पूर्वी हिस्सों में एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

17 अप्रैल: बिहार के सभी 38 जिले को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. इसमें पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा और बेगूसराय के लिए  यलो अलर्ट जारी किया गया  है.जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सुपौल, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.18 अप्रैल: पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है.

Share This Article