खेसारी लाल का नया बोलबम सॉन्ग वायरल, सोशल मीडिया पर मचाया तहलका…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हर साल सावन के शुभ अवसर पर अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक बोलबम गीत लेकर आते हैं। जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। सावन हो और खेसारी लाल का जलवा देखने को नहीं मिले ऐसा हो नहीं सकता। इनके गानों के बिना सावन अधूरा सा लगता है। इस साल भी उन्होंने एक धमाकेदार सावन गीत ‘पूरी दुनिया के बॉस’ रिलीज किया है। इस गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब से जारी किया गया है। जिसमें एक्टर शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

खेसारी यादव के नया गाने को रिलीज हुए सिर्फ 3 घंटे ही हुए हैं और इसे 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अगले कुछ घंटे में ट्रेंडिंग पर भी चला जाएगा। वहीं सिंगर भोले बाबा की टी-शर्ट में दिख रहे हैं। इस गाने में खेसारी की भक्तिमय अदा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि, इस गाने को खेसारी लाल यादव और राज नंदनी सिंह ने गाया है और इसे कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है। जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। वहीं इस गाने को ढ़ेरों ड़ांसर्स के साथ फिल्माया गया है। वहीं छोटे से बड़े गायक सावन गाना निकाल रहे हैं।

आपको बता दें कि खेसारी लाल ने इस साल सावन शुरू होने के बाद दो गाने रिलीज किए हैं और ‘पूरा दुनिया के बॉस’ दूसरा गाना है। इस लिस्ट में पहला गाना, ‘ड्राईवर अभी नया बा’ जारी किया गया था, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया था।

Share This Article