नेताजी बने थे दुल्हा, पर बजा लालू पर ऐसा गाना कि करने लगे डांस, हुए वायरल!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना : अमूमन जिसकी शादी होती है वह दुल्हा दूसरों को डांस करता देख मुस्कुराता रहता है, दोस्त बहुत जिद करते हैं, तो एक-आध ठुमके लगाकर फिर किनारे खड़ा मुस्कुराने लगता है, लेकिन कटिहार के एक युवा नेताजी हैं। दुल्हा बने, सबको यह तो पता था कि राजद के नेता हैं लेकिन यह किसी को नहीं पता था कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इतने बड़े फ़ैन हैं कि अपनी शादी में लालू यादव का गाना बजने पर खुद को रोक नहीं पाएंगे और सबको किनारे कर खुद ही डांस करने लग जाएंगे। तो हम आपको वह वीडियो दिखाएंगे, पहले यह बता दें कि यह वीडियो कटिहार का है। राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता वासूलाल जब दूल्हा बनकर शादी के मंडप पर थे तब ही डीजे के धुन पर जैसे ही लालू यादव के दिल में बसइले बानी बजा और वासूलाल बेकाबू हो गए। दूल्हा वासूलाल अपने आप को रोक नहीं पाए और जमकर थिरकने लगे, फिलहाल राजद के युवा नेता वासूलाल का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वासूलाल कहते हैं कि वह बचपन से ही लालू यादव के फैन रहे हैं और जब उनके शादी में अचानक लालू यादव से जुड़ा हुआ गाना डीजे में बजने लगा तो अपने आप को रोक नहीं पाए। ऐसे समय में जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं और उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, तब निश्चित रूप से लोगों का यही प्यार और दुआ लालू प्रसाद को पूरी तरह स्वस्था होने और फिर से सक्रिय होने में मदद करेगा।
तो यह था दूल्हा वासूलाल का लालू यादव के दिल में बसइले बानी गाने पर डांस का वीडियो। आपको ज़रूर पसंद आया होगा और आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाया होगा।

Share This Article