आरा में फिर से शूट आउट,दो लोगों को सरेआम मारी गोली.

Manisha Kumari

Ara News: ट्रिपल मर्डर के बाद आरा में एक और बड़ी घटना, ; हत्या के बाद पुलिस एक्टिव

सिटी पोस्ट लाइव : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव से शूट आउट की बड़ी खबर आ रही है. मंगलवार की रात  दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.मृतकों में रतनाढ़ गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह के 36 वर्षीय चंदन सिंह उर्फ मांझिल यादव एवं मों अलीम अंसारी उर्फ कलीमुद्दीन अंसारी का 20वर्षीय सोनू अंसारी शामिल है.चंदन को एक गोली दाएं साइड पेट, दाएं साइड जांघ एवं एक गोली घुटने के ऊपरी भाग के पास लगी है. सोनू को गोली सीने के पास लगी है.

मंगलवार की देर शाम रतनाढ़ गांव स्थित एक अंडा की दुकान पर मो.सोनू एवं गांव के कहीं कुछ लोगों के बीच मामूली बात को लेकर गाली-गलौज हुआ था.इसके बाद हथियारबंद तत्वों ने पहले चंदन कुमार सिंह एवं फिर  मो.सोनू को गोली मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए.इसके बाद चंदन कुमार सिंह को इलाज के लिए  सदर अस्पताल लाया गया. चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. जबकि, मो.सोनू ने इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

चन्दन कुमार  बेंगलुरू के किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. एसपी राज ने बताया कि शोध प्रतिशोध में घटना घटित हुई है. एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया है.घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष रणबीर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

Share This Article