मुकेश साहनी का बड़ा बयान, सीट बंटवारे पर कहा- “टेंशन मत लीजिए, हम तय कर लेंगे”

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना : वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी ने महागठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह हम लोग तय कर लेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इंडिया गठबंधन सभी स्तरों पर एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा, चाहे वह पंचायत स्तर हो, जिला स्तर हो, या मुख्यालय स्तर हो।

मुकेश साहनी ने इस बात की पुष्टि की कि गठबंधन के सभी नेता एक साथ चलेंगे और चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इंडिया गठबंधन सभी स्तरों पर एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस दौरान, मुकेश साहनी ने चिराग पासवान पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने चिराग पासवान का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वह आजकल जातिगत गणना की बात कर रहे हैं, लेकिन सब्जी नहीं करेंगे। साहनी ने चिराग के साथ हुए बर्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उनके पिता की प्रतिमा को हटवा दिया, उनकी पार्टी को तोड़ दिया और उनका परिवार बिखर गया। इसके बाद, चिराग पासवान मोदी जी की गोदी में बैठने की कोशिश कर रहे हैं। साहनी ने चिराग पासवान को सलाह दी कि उन्हें इस तरह के कदम नहीं उठाने चाहिए, क्योंकि इससे उनका वोट बैंक और राजनीतिक भविष्य संकट में पड़ सकता है।

मुकेश साहनी का यह बयान महागठबंधन की बैठक के बाद आया है, जिसमें सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

Share This Article