सिटी पोस्ट लाइव : 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजे आएंगे. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी.दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनेगी, दोपहर तक तस्वीर साफ़ हो जायेगी. दिल्ली में फाइनल रिजल्ट से पहले चाणक्या स्ट्रेटजिस के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी पिछड़ती दिख रही है. बीजेपी को बढ़त मिल रही है.चाणक्या स्ट्रेटजिस के एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को इस बार 25 से 28 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी इस बार दिल्ली में सरकार बना सकती है. उसे 39 से 44 सीटें आने का अनुमान है. कांग्रेस 2 से 3 सीट तक सिमट जायेगी.
एग्जिट पोल में ज्यादातर ने इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार का अनुमान जताया है. वहीं कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर भी नजर आ रहा है.चाणक्य के एग्जिट पोल में दिल्ली से आम आदमी पार्टी की सरकार जाती दिख रही है. ये माना जा रहा कि बीजेपी का दांव चल गया. लगातार कोशिशों के बाद भी केजरीवाल का जादू फीका पड़ता दिख रहा. कांग्रेस के मजबूती से चुनाव लड़ने की वजह से भी आप का खेल खराब की संभावना जताई जा रही है..