सिटी पोस्ट लाइव
कटिहार जिले के प्राणपुर के कुशियारी गांव स्थित एनएच 81 पर 28 अक्टूबर 2024 को हुए लूटकांड के मुख्य आरोपी सनोज उर्फ संजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना और सर्विलांस की मदद से प्राणपुर और अमदाबाद की सीमा पर की गई। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है।
बताया गया कि धर्मेंद्र मिश्रा, जो स्वर्णरेखा माइक्रो फाउंडेशन के लिए काम करते थे, से 35 हजार रुपये और मोबाइल तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूटे थे। अनुसंधान के दौरान आरोपी सनोज उर्फ संजू का नाम मुख्य अभियुक्त के तौर पर सामने आया। 28 वर्षीय सनोज, जो प्राणपुर का निवासी और जयकांत मंडल का पुत्र है, कटिहार जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था। उस पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इस घटना में उसकी संलिप्तता के साथ अन्य संदिग्धों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में बड़ी सफलता मिली है।